Create your Account
CG Accident : टिप्पर और ट्रक आपस में भिड़े, कार भी चपेट में आई, एक की मौत, 6 घायल
- Rohit banchhor
- 22 Feb, 2026
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
CG Accident : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रफ्तार ने एक जान ले ली और छह लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। डिलमिली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार को घसीटते हुए पेड़ से जा टकराया।
हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए। कार चालक को भी चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग बीजापुर से कैटरिंग का काम खत्म कर लौट रहे थे, तभी वे इस भीषण दुर्घटना की चपेट में आ गए। हादसे के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : लोकायुक्त का शिकंजा, CMHO कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- 2. Raipur City News: भूत पिशाच संग निकली भोलेनाथ की बारात,उज्जैन की तर्ज पर पालकी में सवार हुए भगवान, लाखेनगर चौक में ट्रैफिक जाम
- 3. Friday horoscope: इन राशियों के जातकों पर आज होगी माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 4. CG News: शासकीय विद्यालय कसेकेरा में औषधीय पादप संरक्षण एवं किचन गार्डन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को संरक्षण और स्वास्थ्य का दिया संदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

