Breaking News
:

UP Accident : रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाईं में गिरी कार, तीन की मौत

UP Accident

UP Accident : रायबरेली। रायबरेली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि पिता, पुत्र और मामा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।


UP Accident : शादी समारोह में जा रहे थे सभी लोग

हादसा परशदेपुर क्षेत्र के किरहीनाला गोपालपुर गांव के पास उस समय हुआ, जब परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई, पहले पेड़ से टकराई और फिर खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे को देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पिता और पुत्र को मृत घोषित कर दिया। मामा की इलाज के दौरान मौत हो गई।


UP Accident : मृतकों की पहचान और जांच जारी

मृतकों की पहचान मुकेश (40 वर्ष), उनके बेटे दिव्यांश (20 वर्ष) और रामू (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों का इलाज जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us