Create your Account
CG News : फर्जी निवास प्रमाण पत्र से CRPF में पाई नौकरी, बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 14 May, 2026
कूटरचित निवास प्रमाण पत्र बनवाकर केंद्रीय सुरक्षा बल में नौकरी हासिल की थी।
CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने सीआरपीएफ के एक बर्खास्त आरक्षक को गिरफ्तार किया है, जिसने कूटरचित निवास प्रमाण पत्र बनवाकर केंद्रीय सुरक्षा बल में नौकरी हासिल की थी।
जानकारी के मुताबिक आरोपी सुमित पिता अचल सिंह ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा किया। आरोप है कि उसने विशाल सोनी नामक व्यक्ति के शैक्षणिक और अन्य जरूरी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर अपने नाम से बलरामपुर का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र तैयार करवाया।
इसी फर्जी निवास प्रमाण पत्र के आधार पर आरोपी ने सीआरपीएफ में आरक्षक पद पर भर्ती हासिल कर ली थी। मामले का खुलासा होने के बाद विभागीय जांच शुरू हुई, जिसमें दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद आरोपी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।
बलरामपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा क्या इस तरह के अन्य मामलों में भी आरोपी की भूमिका रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 2. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
- 3. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 4. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

