Breaking News
:

CG News : रामगढ़ महोत्सव-2026 का भव्य समापन : CM विष्णु देव साय ने किया बड़ा ऐलान, उदयपुर-डूमरडीह बनेगा नगर पंचायत

CG News

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति पूजा और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है।


CG News : उदयपुर-डूमरडीह बनेगा नगर पंचायत

मुख्यमंत्री ने उदयपुर और डूमरडीह को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। साथ ही रामगढ़ के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।


CG News : सरगुजा में 2,387 करोड़ के विकास कार्य

सीएम साय ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में सरगुजा जिले में 2,387 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। प्रदेश में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी गई है।


CG News : नक्सलवाद पर निर्णायक सफलता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। पुनर्वासित नक्सलियों और विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


CG News : किसानों और महिलाओं को लाभ

सीएम ने बताया कि 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। 13 लाख किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस दिया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1,000 रुपये अंतरित किए जा रहे हैं।


CG News : युवाओं और आमजन के लिए पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।


CG News : रामगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान

सीएम साय ने कहा कि रामगढ़, सीताबेंगरा गुफा और जोगीमारा गुफा जैसी ऐतिहासिक धरोहरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई जाएगी। पर्यटक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।


कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी रामगढ़ महोत्सव की सराहना की। समापन समारोह में पहाड़ी कोरवा बच्चों का शाला प्रवेश कराया गया और टूरिज्म इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया गया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us