Tata Sierra EV भारत में लॉन्च, 15 मिनट चार्ज में 263Km की रेंज, सिक्योरिटी और प्रीमियम फीचर्स से है लेस, जानें पूरी डिटेल
Tata Sierra EV: ऑटोमोबाइल: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई Tata Sierra EV लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 24.79 लाख रुपये तक जाती है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 15 जुलाई से शुरू होगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra BE 6, Hyundai Creta Electric, MG ZS EV और अन्य मॉडल्स को टक्कर देगी।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
सिएरा EV को 63kWh और 75kWh बैटरी पैक में पेश किया गया है। 75kWh मॉडल एक बार चार्ज होने पर 665 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जबकि 63kWh वर्जन की रेंज 565 किलोमीटर है। इसमें 120kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी 20% से 80% तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 15 मिनट की चार्जिंग में करीब 263 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। कंपनी 15 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है।
पावर और ऑफ-रोडिंग
75kWh AWD वेरिएंट में ड्यूल मोटर सेटअप दिया गया है, जो 504Nm टॉर्क पैदा करता है। यह SUV 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें 6 टेरेन मोड, 540-डिग्री कैमरा और लो-स्पीड क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फीचर्स और सुरक्षा
सिएरा EV में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल की, V2L, V2V, Level-2 ADAS, ऑटो पार्क असिस्ट, 6 एयरबैग और कनेक्टेड कार तकनीक जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें DrivePay, AirConsole गेमिंग और इंटेलिजेंट रूट प्लानर जैसे नए फीचर्स भी दिए गए हैं।
डिजाइन और केबिन
नई Sierra EV का डिजाइन पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसा है, लेकिन इसमें EV से जुड़े नए बदलाव किए गए हैं। केबिन में बड़ा बूट स्पेस, प्रीमियम इंटीरियर और आरामदायक सीटें दी गई हैं, जिससे यह लंबी यात्राओं के लिए भी शानदार विकल्प बनती है।

