Breaking News
:

Bihar: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन थाना प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री चौधरी ने जताया शोक

Bihar

Bihar: पटना: बिहार के बेगूसराय जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों और एक चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव के पास हुई, जिससे पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।


जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर सरकारी वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर और सरकारी वाहन चालक नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण खोने को हादसे का कारण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us