Breaking News
:

FSSAI में कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

FSSAI Recruitment 2026

FSSAI Recruitment 2026: नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ग्रुप ए, बी और सी श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह नियुक्तियां प्रतिनियुक्ति (Deputation) और अल्पकालिक अनुबंध (Short-Term Contract) के आधार पर की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार FSSAI के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून 2026 निर्धारित की गई है।


ऑनलाइन आवेदन तिथियां

FSSAI भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 26 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसी तिथि को पात्रता निर्धारण की कट-ऑफ डेट भी माना जाएगा।


किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 15 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें जॉइंट डायरेक्टर के 3 पद, मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 2 पद और जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II के 10 पद शामिल हैं।


शैक्षणिक योग्यता

जॉइंट डायरेक्टर पद के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में निर्धारित योग्यता और सरकारी संस्थानों में कार्य का अनुभव होना चाहिए। मैनेजर (आईटी) पद के लिए बीटेक, एमटेक, एमसीए या संबंधित विषय में डिग्री आवश्यक है। वहीं जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।


आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 जून 2026 तक 56 वर्ष होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पद के अनुसार एक से तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए की जाएगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है।


आवेदन से पहले पढ़ें नोटिफिकेशन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता की पुष्टि कर लें। आवेदन केवल FSSAI के "Jobs@FSSAI (Careers)" पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us