Create your Account
IPPB GDS Final Result: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जीडीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम
IPPB GDS Final Result: नई दिल्ली: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। देशभर में कुल 348 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया का फाइनल रिजल्ट अब आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार अपनी चयन स्थिति आसानी से जांच सकते हैं।
IPPB GDS Final Result: यह भर्ती पूरी तरह मेरिट आधारित थी। आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 29 अक्टूबर 2025 तक चली थी। चयन प्रक्रिया में मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और अन्य पात्रता मानदंडों के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है। आईपीपीबी की आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि प्रथम एवं द्वितीय चरण की अनंतिम सूची में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया जैसे दस्तावेज सत्यापन और जॉइनिंग से संबंधित सूचनाएं अलग से भेजी जाएंगी। अंतिम परिणाम 19 जनवरी 2026 को जारी किया गया।
IPPB GDS Final Result: परिणाम कैसे जांचें?
-आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
-होमपेज पर “IPPB GDS Executive Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-पीडीएफ फाइल ओपन करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या नाम सर्च करें।
-परिणाम डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में धमाल: सेंसेक्स ने लगाया हाई जम्प, निफ्टी 25,727 पर बंद, रुपया भी मजबूत
- 2. CG News : गैस सिलेंडर से लदे पिकअप ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- 3. MP Sex Racket : पॉश कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
- 4. CG Breaking: गरियाबंद के दुधकैयां गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई गाड़ियों में आग लगाई, इलाका छावनी में तब्दील
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

