Create your Account
NHAI में डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती, ऐसे होगा चयन
NHAI Deputy Manager Recruitment: नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर दिया है। प्राधिकरण ने डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के 60 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार NHAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इस भर्ती में चयन सिविल इंजीनियरिंग में प्राप्त वैध GATE 2026 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-10 के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
भर्ती के तहत सामान्य वर्ग के लिए 26 पद, एससी के लिए 9, एसटी के लिए 4, ओबीसी (NCL) के लिए 16 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 5 पद निर्धारित किए गए हैं।
डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों के GATE 2026 स्कोर का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : दिन में करते थे मकानों की रेकी, रात में उड़ाते थे लाखों के जेवर, पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह
- 2. Sunil Narine Created History: IPL में सुनील नरेन की डबल सेंचुरी, 19 साल में कोई विदेशी नहीं कर सका ये खास कारनामा
- 3. Digital Arrest : “आप डिजिटल अरेस्ट में हैं…” कॉल से शुरू हुआ खेल, महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
- 4. Bihar News: सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार कल, नीतीश के बेटे निशांत को भी मिलेगा मंत्री पद, गांधी मैदान में तैयारी शुरु
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

