Create your Account
UK: उत्तराखंड में श्रमिकों को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी लागू, अब कितनी मिलेगी सैलरी
UK: देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले के तहत अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के वेतन में वृद्धि की गई है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। अब अकुशल श्रमिकों को 13,018 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों को 15,100 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,900 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही श्रमिकों को ओवरटाइम, बोनस और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
सरकार का दावा है कि उत्तराखंड में श्रमिकों को पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार की तुलना में अधिक वेतन मिल रहा है। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश में अकुशल श्रमिकों को 12,356 रुपये, हिमाचल प्रदेश में 11,250 रुपये और बिहार में 11,336 रुपये मिलते हैं, जबकि उत्तराखंड में इसी वर्ग के श्रमिकों को 13,018 रुपये दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों का वेतन भी अन्य राज्यों से अधिक है। श्रम आयोग ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही सभी उद्योगों को निर्देश दिए गए हैं कि वे न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम और बोनस से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करें।
Related Posts
More News:
- 1. VB-G Ram Ji: मनरेगा की जगह लेने वाले 'वीबी–जी राम जी' कानून की अधिसूचना जारी, इस तारीख से देशभर में होगा लागू होगा
- 2. Saturday Horoscope: शनिवार के दिन किन राशियों पर मेहरबान होने वाले हैं शनिदेव, जानें सभी 12 राशियों का हाल
- 3. CG News : फार्म हाउस पर आधी रात छापा, हुक्का पार्टी करते 6 युवक पुलिस के हत्थे चढ़े
- 4. IPL 2026 Playoff Race : चेन्नई की जीत से मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ उम्मीदें लगभग खत्म, अब बस इस तरह प्लेऑफ में कर सकती है क्वालीफाई MI
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

