Create your Account
Raipur City News: रायपुर में 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट तक बैठी रही, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू
City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में बुधवार को एक युवती सड़क किनारे लगे बड़े होर्डिंग पर चढ़ गई। करीब 35 फीट ऊंचाई पर चढ़ी युवती करीब 40 मिनट तक होर्डिंग पर बैठी रही। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Raipur City News: घटना शंकर नगर स्थित खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लंबी सीढ़ी लगाई गई। वहीं एहतियात के तौर पर नीचे बड़ी सुरक्षा जाली भी बिछाई गई।
READ MORE- राजधानी में ‘बारूद कनेक्शन’ का खुलासा, रावाभाठा से पकड़ा गया विनय देवांगन, बम सामग्री मिलने से मचा था हड़कंप
Raipur City News: 40 मिनट तक चलता रहा रेस्क्यू
रेस्क्यू के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ने न पाए, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
Raipur City News: मानसिक स्थिति ठीक नहीं
पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि, युवती मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती आखिर होर्डिंग पर क्यों चढ़ी थी।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 2. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
- 3. Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
- 4. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

