Create your Account
Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि सोनम पहले ही जमानत पर रिहा हो चुकी हैं, इसलिए इस समय उनकी जमानत पर रोक लगाना उचित नहीं होगा। हालांकि कोर्ट ने कहा कि मेघालय हाईकोर्ट के फैसले पर पहली नजर में कुछ सवाल उठते हैं। मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी।
मेघालय सरकार ने फैसले पर जताई आपत्ति
सुनवाई के दौरान मेघालय सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह बेहद गंभीर हत्या का मामला है। सरकार का कहना है कि हाईकोर्ट ने केवल गिरफ्तारी दस्तावेज में धारा लिखने की टाइपिंग गलती को आधार बनाकर जमानत दे दी। सरकार ने यह भी आशंका जताई कि सोनम के बाहर रहने से उनके फरार होने का खतरा हो सकता है।
बचाव पक्ष ने क्या कहा
सोनम की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि गिरफ्तारी के समय उन्हें सही कानूनी जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि सोनम पर सख्त शर्तें लागू हैं और उन्हें शिलांग में ही रहना होगा, इसलिए उनके भागने की संभावना नहीं है।
क्या है पूरा मामला
राजा और सोनम रघुवंशी की शादी मई 2025 में हुई थी। हनीमून के लिए दोनों मेघालय गए थे, जहां राजा की हत्या कर शव खाई में फेंक दिया गया था। पुलिस का आरोप है कि इस हत्या की साजिश में सोनम और अन्य आरोपी शामिल थे। मामले की सुनवाई अभी जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 2. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
- 3. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 4. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

