Create your Account
UP Accident : एटा में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
UP Accident : एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बागवाला थाना क्षेत्र के कीलरमऊ गांव के पास सड़क किनारे खड़ी बस में तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
UP Accident : 5 लोगों की मौके पर मौत
हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा में भर्ती कराया गया है।
UP Accident : मृतकों की पहचान
मृतकों में बुलंदशहर निवासी सतेंद्र (38), फर्रुखाबाद के दौलतपुर निवासी राजेश (34), फर्रुखाबाद निवासी सुखराम (30), नवाबगंज निवासी शैलेश (29) और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।
UP Accident : घायल यात्रियों की सूची
घायलों में आनंद (52), विवेक (30), पूनम (32), नीतीश (30), विशाल (15), रवि (17), यतेंद्र (27), दक्ष (10), विक्रांत (23), सुमित, रिशु (21) और ब्रजेश (24) शामिल हैं।
UP Accident : बस खराब होने से खड़ी थी
बस खराब हो जाने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा कर मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस के बाहर खड़े यात्री चपेट में आ गए।
UP Accident : मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।
Related Posts
More News:
- 1. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 2. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 3. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 4. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

