Breaking News
:

Engineering Admission Rules: इंजीनियरिंग प्रवेश के नियम  में बदलाव, अब 30 वर्ष से अधिक आयु वाले भी ले सकेंगे एडमिशन

Engineering Admission Rules

Engineering Admission Rules: रायपुर। छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब आयु सीमा समाप्त कर दी गई है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय (DTE) ने नई गाइडलाइंस जारी करते हुए काउंसिलिंग शेड्यूल भी घोषित कर दिया है।


Engineering Admission Rules: 30 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थी भी पात्र

पहले इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिकतम 30 वर्ष की आयु सीमा तय थी। अब इस सीमा को हटा दिया गया है। इससे नौकरीपेशा, करियर बदलने वाले और देर से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई का अवसर मिलेगा।


Engineering Admission Rules: काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी

DTE ने प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग 30 जून से शुरू होगी। पंजीयन 30 जून से 6 जुलाई तक होगा। 7 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी और 8 जुलाई तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। सीट आवंटन 10 जुलाई को होगा और चयनित अभ्यर्थियों को 11 से 15 जुलाई तक प्रवेश लेना होगा।


Engineering Admission Rules: दूसरे चरण की काउंसिलिंग

दूसरे चरण के लिए पंजीयन 17 से 21 जुलाई तक होगा। 22 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी। 23 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। सीट आवंटन 25 जुलाई को होगा और प्रवेश 30 जुलाई तक पूर्ण करना होगा।


Engineering Admission Rules: रिक्त सीटें भरेंगी संस्थाएं

दोनों चरणों के बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो संस्थागत काउंसिलिंग के जरिए भरी जाएंगी। इसके लिए 1 से 6 अगस्त तक पंजीयन होगा और 9 अगस्त को मेरिट सूची जारी की जाएगी।


Engineering Admission Rules: अभ्यर्थियों से अपील

तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराने की अपील की है। नए नियमों से इस वर्ष प्रवेश के लिए आवेदनों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us