Breaking News
:

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 372 अंक लुढ़का, निफ्टी भी धड़ाम

Share Market

Share Market: मुंबई: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स 372.10 अंक गिरकर 76,728.37 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 109.75 अंक टूटकर 23,946.25 पर आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने ऊपरी स्तर से करीब 500 अंक तक फिसल गया।


ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव ऑटो और बैंकिंग सेक्टर का रहा। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो और आयशर मोटर्स के शेयरों में 1 से 2 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। कोटक महिंद्रा बैंक सहित कई बैंकिंग शेयर भी कमजोर रहे। आईटी सेक्टर में टीसीएस, इंफोसिस और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।


फार्मा सेक्टर ने दी राहत

फार्मा और हेल्थकेयर कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई। डॉ. रेड्डीज, सिप्ला, सन फार्मा, मैक्स हेल्थकेयर और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे इस सेक्टर को मजबूती मिली।


गिरावट की वजह

विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। ऑटो और आईटी शेयरों में बिकवाली तथा बाजार को लेकर सतर्क रुख के कारण सोमवार को शेयर बाजार दबाव में रहा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us