Breaking News
:

FIFA World Cup 2026: अल्जीरिया को 2-0 से हराकर स्विट्जरलैंड अंतिम-16 में, अफ्रीका की उम्मीदों को बड़ा झटका

Switzerland, Algeria, FIFA World Cup 2026, Morocco

FIFA World Cup 2026: वैंकूवर (कनाडा)। स्विट्जरलैंड ने वैंकूवर में खेले गए नॉकआउट मुकाबले में अल्जीरिया को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। स्विस टीम की इस जीत ने अल्जीरिया के सफर को यहीं समाप्त कर दिया।

FIFA World Cup 2026: वैंकूवर (कनाडा)। स्विट्जरलैंड ने वैंकूवर में खेले गए नॉकआउट मुकाबले में अल्जीरिया को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। स्विस टीम की इस जीत ने अल्जीरिया के सफर को यहीं समाप्त कर दिया। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में अफ्रीकी महाद्वीप की चुनौतियां लगभग खत्म होने की कगार पर हैं। अब केवल मोरक्को ही इस विश्व कप में एकमात्र अफ्रीकी टीम मुकाबले में बची है।


FIFA World Cup 2026: राउंड ऑफ-32 के इस मुकाबले में स्विट्जरलैंड की रक्षापंक्ति के सामने अल्जीरियाई टीम बेअसर नजर आई। अल्जीरिया से पहले आइवरी कोस्ट, डीआर कांगो, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका जैसी दिग्गज अफ्रीकी टीमें भी नॉकआउट चरण से बाहर हो चुकी हैं। अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए स्विट्जरलैंड का सामना कोलंबिया और घाना के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।


FIFA World Cup 2026: एम्बोलो ने दिलाई स्विट्जरलैंड को शुरुआती बढ़त


मैच की शुरुआत से ही स्विट्जरलैंड ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत रखी। खेल के पहले हाफ में जोहान मंजांबी ने अपनी रफ्तार और ड्रिबलिंग से अल्जीरियाई डिफेंस को लगातार छकाया। मैच का पहला गोल मंजांबी के इसी शानदार मूव की बदौलत आया, जब उन्होंने लेफ्ट फ्लैंक से विरोधी डिफेंडर को पछाड़ते हुए एक सटीक लो-क्रॉस बॉक्स के अंदर भेजा। लो-क्रॉस बॉक्स के अंदर वहां मुस्तैद खड़े ब्रील एम्बोलो ने कोई गलती नहीं की और गेंद को गोलपोस्ट के अंदर डाल स्विस टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद अल्जीरियाई टीम वापसी की रणनीति बना ही रही थी कि दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।


FIFA World Cup 2026: ऐसे हुआ दूसरा गोल


दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में अल्जीरिया के रफिक बेलगाली ने गेंद को क्लियर करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे डैन नडाये के पास जा गिरी। नडाये ने सूझबूझ से गेंद को कंट्रोल किया और खिलाड़ियों की भीड़ के बीच से एक तीखा शॉट सीधे गोलपोस्ट की तरफ दाग दिया। अल्जीरियाई गोलकीपर लुका जिदान ने गेंद को रोकने का प्रयास जरूर किया, लेकिन वे स्विस टीम को 2-0 की बढ़त लेने से नहीं रोक सके।


FIFA World Cup 2026: अफ्रीकी फुटबॉल के लिए निराशाजनक रहा दिन


दो गोल से पिछड़ने के बाद अल्जीरिया ने गेंद पर नियंत्रण रखने का प्रयास किया, लेकिन वे स्विट्जरलैंड के मजबूत डिफेंस में सेंध लगाने में पूरी तरह नाकाम रहे। 48 टीमों वाले वर्ल्ड कप में अफ्रीकी देशों का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है। अल्जीरिया के बाहर होने के साथ ही नॉकआउट स्टेज में अब तक कुल 5 अफ्रीकी टीमें टूर्नामेंट से विदा हो चुकी हैं। अब पूरे अफ्रीका महाद्वीप की उम्मीदें सिर्फ मोरक्को पर टिकी हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us