Breaking News
:

'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा

Amarnath Yatra 2026, LG Manoj Sinha, First Batch Flagged Off

Amarnath Yatra 2026: जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को भगवती नगर बेस कैंप से पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Amarnath Yatra 2026: जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को भगवती नगर बेस कैंप से पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव' के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं का पहला काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।


Amarnath Yatra 2026: 57 दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 57 दिनों तक चलेगी। यात्रा 3 जुलाई से पहलगाम और बालटाल, दोनों पारंपरिक मार्गों से एक साथ शुरू होगी तथा रक्षा बंधन के अवसर पर 28 अगस्त को संपन्न होगी।


Amarnath Yatra 2026: पहले जत्थे की रवानगी के दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, स्पेशल डीजी एस. जे. एम. गिलानी, जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, आईजीपी जम्मू भीम सेन तुती, आईजीपी सीआरपीएफ अमोल होमकर, आईजीपी ट्रैफिक एम. सुलेमान चौधरी सहित सिविल प्रशासन, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा बलों की 670 कंपनियां तैनात


अमरनाथ यात्रा को लेकर इस बार व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्गों और बेस कैंपों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 670 कंपनियां तैनात की गई हैं। पहलगाम और बालटाल मार्गों के साथ-साथ संपर्क मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त जारी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिएक्शन टीमों (क्यूआरटी) को हाई अलर्ट पर रखा गया है।


Amarnath Yatra 2026: एलजी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण


यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर स्थित यात्री निवास का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, हेल्प डेस्क, स्वच्छता तथा बिजली-पानी की उपलब्धता की समीक्षा की।


Amarnath Yatra 2026: निरीक्षण के दौरान उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही भगवती नगर बेस कैंप और तवी रिवरफ्रंट पर लाउडस्पीकर के माध्यम से नियमित घोषणाएं करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां समय पर मिलती रहें।



Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us