Breaking News
:

Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत

Big Accident

देखते ही देखते पूरी बस धधक उठी और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Big Accident : दौसा/इंदौर। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण बस हादसे ने कई परिवारों के लिए कभी न भरने वाला जख्म बन गया। ऋषिकेश से इंदौर जा रही हंस ट्रेवल्स की स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते पूरी बस धधक उठी और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।


इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के 5 यात्री भी शामिल हैं, जो बस के भीतर फंस जाने के कारण जिंदा जल गए। हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 13 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में जारी है।


जानकारी के मुताबिक हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ जीरो पॉइंट पर रात करीब 2ः30 बजे हुआ। तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई और टक्कर के तुरंत बाद आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर बस के शीशे तोड़े और कई यात्रियों को बाहर निकाला, लेकिन कई लोग आग की लपटों में घिर गए।


मध्य प्रदेश के कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़-

हादसे में इंदौर के अलावा झाबुआ और बड़वानी जिले के यात्री भी प्रभावित हुए हैं। पुलिस के अनुसार झाबुआ के कुछ यात्रियों सहित कई लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन लापता यात्रियों की तलाश और उनकी पहचान में जुटा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।


आग लगने की वजह जांच के दायरे में-

घटना के बाद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया किया कि बस के लगेज बॉक्स में बड़ी मात्रा में सिगरेट के पैकेट रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल सकती है। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना और आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।


अस्पताल में परिजनों की भीड़, प्रशासन अलर्ट-

दौसा जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। कई गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल के बाहर अपने परिजनों की जानकारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। प्रशासन मृतकों की शिनाख्त, लापता यात्रियों की तलाश और उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटा हुआ है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us