Breaking News
:

MP News : पिता का सपना बना 'भारत कैफे हाउस': बेटे ने यादों को दिया नया मुकाम, उद्घाटन पर लगाए जाएंगे 101 पौधे

MP News

इंदौर में शुरू होगा भावनाओं से जुड़ा नया कैफे, स्वाद के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी देगा संदेश

MP News : इंदौर। एक बेटे ने अपने दिवंगत पिता के अधूरे सपने को साकार करते हुए इंदौर में 'भारत कैफे हाउस' की शुरुआत की है। यह सिर्फ एक नया फूड डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि पिता की स्मृतियों और उनके सपनों को समर्पित एक भावनात्मक पहल है। कैफे का भव्य शुभारंभ जी-2, सरोवर लक्सूरिया, एससीएम नंबर-78 पार्ट-2 में किया जाएगा।


कैफे के सह-संचालक लोकेश भारत येशी ने बताया कि करीब 13 वर्ष पहले उनके पिता भारत जी का भी एक रेस्टोरेंट था। पिता का सपना था कि परिवार का अपना एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हो। उसी सपने को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 'भारत कैफे हाउस' की स्थापना की है, जिसे वे अपने पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि मानते हैं।


लोकेश ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक साधारण नौकरी से की थी। करीब आठ वर्षों तक नौकरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता के नाम से टेलीकॉम व्यवसाय शुरू किया और सफलता हासिल की। इसके बाद रियल एस्टेट क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई। अब उन्होंने अपने जीवन की सबसे भावनात्मक परियोजना के रूप में भारत कैफे हाउस को शुरू किया है।


उन्होंने कहा कि कैफे में हर वर्ग के लोगों के लिए बजट फ्रेंडली कीमतों पर स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यहां आने वाले ग्राहकों को सिर्फ अच्छा खाना ही नहीं, बल्कि अपनापन और पारिवारिक माहौल का भी अनुभव मिलेगा।


कैफे के उद्घाटन समारोह को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल भी की जा रही है। शुभारंभ के अवसर पर 101 पौधे लगाए जाएंगे, ताकि हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाया जा सके।


लोकेश भारत येशी का कहना है कि 'भारत कैफे' उनके लिए सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि पिता के सपनों, संस्कारों और आशीर्वाद का जीवंत प्रतीक है। उन्हें उम्मीद है कि यह कैफे स्वाद, सेवा और आत्मीयता के कारण जल्द ही इंदौरवासियों की पसंदीदा जगहों में शामिल होगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us