Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
MP News : बैलों को नहलाने गए दो सगे भाई तालाब में डूबे, दोनों की हुई मौत
MP News : खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पल भर में परिवार के दो मासूम बेटों की जिंदगी खत्म होने से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। घटना धनगांव थाना क्षेत्र के पलासी गांव की है।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर दोनों भाई अपने बैलों को नहलाने के लिए गांव के तालाब पर गए थे। इसी दौरान वे खेलते-खेलते या बैलों को संभालते हुए तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गए। तैरना नहीं आने और पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता राजू मजदूरी का काम करते हैं।
घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे, जबकि 15 वर्षीय सुधीर और 12 वर्षीय समर बैलों को लेकर तालाब पहुंचे थे। कुछ देर बाद जब दोनों दिखाई नहीं दिए तो ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और तालाब में डूबे होने की आशंका पर पानी में खोजबीन की।
ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया गया। धनगांव थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : रायपुर में 8 जुलाई से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिया गया विशेष निमंत्रण
- 2. FIFA World Cup 2026: ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर विश्व कप से किया बाहर, कुन्हा ने दागे दो गोल
- 3. Horoscope: भगवान सूर्यनारायण की कृपा से चमकेगा इन जातकों का भाग्य, पढ़ें दैनिक राशिफल
- 4. Raipur City Crime : डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में हत्या, पहचान छिपाने युवक का चेहरा पत्थर से कुचला, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

