Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
IND vs AFG 3rd ODI : BCCI का बड़ा ऐलान, चोट से उबरकर हर्षित राणा की टीम में वापसी
IND vs AFG 3rd ODI : चेन्नई। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने की तैयारी कर रही भारतीय टीम को तीसरे और अंतिम मुकाबले से पहले बड़ी मजबूती मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल करने की घोषणा कर दी है।
IND vs AFG 3rd ODI : चोट से उबरकर लौटे हर्षित राणा
हर्षित राणा लंबे समय तक चोट के कारण क्रिकेट से दूर थे। उन्होंने बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में रिहैबिलिटेशन पूरा किया और फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया। अब वह चेन्नई में भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। जनवरी 2026 के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगा।
IND vs AFG 3rd ODI : आगामी विदेशी दौरों के लिए अहम तैयारी
हर्षित राणा को इस महीने के अंत में आयरलैंड और उसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम में भी जगह मिली है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्हें खेलने का मौका मिला तो यह उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लय हासिल करने का बेहतरीन अवसर होगा। उनकी वापसी से कप्तान शुभमन गिल को तेज गेंदबाजी आक्रमण में अतिरिक्त विकल्प मिल गया है।
IND vs AFG 3rd ODI : वनडे में प्रभावशाली रिकॉर्ड
हर्षित राणा अब तक भारत के लिए 14 वनडे मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 26 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने सीमित ओवरों के फॉर्मेट में खुद को एक घातक तेज गेंदबाज के रूप में साबित किया है।
IND vs AFG 3rd ODI : भारतीय टीम का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा।
Related Posts
More News:
- 1. CJP: दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रोक से किया इनकार, PIL खारिज
- 2. NEET: CRPF-CISF के पहरे में होगी NEET परीक्षा, देश के 551 शहरों तक पहुंचेगा पेपर, वायुसेना संभालेंगी जिम्मेदारी
- 3. MP News : पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम, सरकारी क्वार्टर में मिली कॉन्स्टेबल की लाश
- 4. CG News : चरित्र शंका में पत्नी का मुंडन कर पिलाया था पेशाब, आरोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

