Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
TMC Leader Udayan Guha Arrested: पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल
- Pradeep Sharma
- 17 Jun, 2026
TMC Leader Udayan Guha Arrested: कोलकाता/कूचबिहार। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बुधवार को उस समय हलचल मच गई जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा को कूचबिहार जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
TMC Leader Udayan Guha Arrested: कोलकाता/कूचबिहार। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बुधवार को उस समय हलचल मच गई जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा को कूचबिहार जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें कोलकाता के फूलबागान स्थित उनके फ्लैट से हिरासत में लिया।
TMC Leader Udayan Guha Arrested: पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह कूचबिहार जिला पुलिस की एक विशेष टीम फूलबागान स्थित फ्लैट पर पहुंची और उदयन गुहा से पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक गिरफ्तारी के पीछे के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।
TMC Leader Udayan Guha Arrested: जानकारी के मुताबिक, उदयन गुहा दिनहाटा थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने मामले में जांच के दायरे में थे। सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ पहले से कई गैर-जमानती मामलों की जांच चल रही थी। उन पर भड़काऊ बयान देने, मारपीट और चुनावी हिंसा से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं।
TMC Leader Udayan Guha Arrested: उत्तर बंगाल की राजनीति में प्रभावशाली चेहरा माने जाने वाले उदयन गुहा ने फॉरवर्ड ब्लॉक छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था। पार्टी में शामिल होने के बाद वे तेजी से संगठन में मजबूत स्थिति बनाने में सफल रहे। हालांकि, अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर वे कई बार विवादों में भी रहे हैं।
TMC Leader Udayan Guha Arrested: बता दें कि पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने उदयन गुहा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि एक हमले से जुड़े मामले में राज्य पुलिस उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए थे।
TMC Leader Udayan Guha Arrested: फिलहाल कूचबिहार जिला पुलिस की ओर से गिरफ्तारी को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इससे जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : निर्माणाधीन स्कूल बना नशे का अड्डा, 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
- 2. MP News : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, CM डॉ. मोहन यादव ने टू-चाइल्ड पॉलिसी हटाने के दिए आदेश
- 3. Excise Sub Inspectors Suspended: ओवर रेट पर बेचने के मामले में चार आबकारी उप निरीक्षक सस्पेंड, 8 को नोटिस, देखें आदेश
- 4. Actress Sanchita Ugale: एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटकी मिली, पुलिस कर रही जांच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

