Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
MP News : कीटनाशक मिले गेहूं से निकली जहरीली गैस, कमरे में सो रहे 4 भाई-बहन हुए बेहोश, एक की मौत
- Rohit banchhor
- 20 Jun, 2026
जिनमें एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
MP News : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर माता-पिता को झकझोर दिया है। घर में अनाज को सुरक्षित रखने के लिए रखी गई कीटनाशक दवा ही मासूम बच्चों के लिए मौत का कारण बन गई। जहरीली दुर्गंध की चपेट में आने से चार भाई-बहनों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
हिण्डोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम आनु में यह हादसा उस समय हुआ, जब चारों बच्चे रात में अपने कमरे में सो रहे थे। उसी कमरे में कीटनाशक दवा मिले गेहूं की बोरियां भी रखी हुई थीं। बंद कमरे में रातभर जहरीली गैस और तेज दुर्गंध फैलती रही, जिसकी चपेट में आकर चारों बच्चे बेहोश हो गए।
सुबह जब परिजनों ने बच्चों को अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक 5 वर्षीय धर्मेंद्र प्रजापति की सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं रीना (3 वर्ष), दिनेश (7 वर्ष) और दीपक (9 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में जहरीली कीटनाशक गैस को हादसे की वजह माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Sourav Ganguly Facebook Page FIR : सौरव गांगुली ने फेसबुक पेज के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला
- 2. IND vs AFG 1st ODI: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता टॉस, 25-25 ओवर का होगा मुकाबला, दो खिलाड़ियों का वनडे डेब्यू
- 3. Wednesday's Horoscope: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, ग्रहों की चाल से मिलेगा किस्मत का साथ, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 4. India T20I Squad Announcement: श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, टीम इंडिया का ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

