Breaking News
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
MP News : चोरी के शक में मासूम की पिटाई का आरोप, 8 वर्षीय बच्ची की मौत से फैली सनसनी
MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चोरी के शक में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई। मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद आरोपी बताए जा रहे लोग घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।
मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरागांव का है। यहां रहने वाले सलमान खान की 8 वर्षीय बेटी चाहत उर्फ अमीन घर में मृत अवस्था में मिली। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने बच्ची पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं।
बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी और उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो बच्ची को बेसुध हालत में पाया। उसके शरीर पर चोट के कई निशान दिखाई दिए। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर परिजनों को कथित मारपीट की घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं, जिन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है, उनके घर बंद मिले और वे फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: रायपुर सेंट्रल बैंक में आग, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर मौजूद
- 2. Malviya Nagar fire incident: मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल मालिक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
- 3. UP Accident : बदायूं में भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 की मौत, 2 घायल
- 4. MP News : इंदौर में 29.65 लाख की लूट का खुलासा : रिटायर्ड आर्मीमैन निकला गैंग का मास्टरमाइंड, सांवरिया सेठ को चढ़ाए 1.11 लाख
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

