Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Raipur City News : रायपुर में 8 जुलाई से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिया गया विशेष निमंत्रण
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में 8 से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि कथा आयोजन प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को रायपुर प्रवास पर पहुंचे ओम बिरला को कार्यक्रम में शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, सनातन संस्कृति, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। कथा का उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मकता, आध्यात्मिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
इस दौरान वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया। कार्यक्रम में विजय अग्रवाल, शिवरतन गुप्ता, सुभाष साहू, अशोक गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, राजीव अवस्थी और राजेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. UP: लोक अदालत नहीं दे सकती तलाक की डिक्री, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट की कानूनी सीमा
- 2. Accident : बालोतरा सड़क हादसा : रोडवेज बस और कार की टक्कर में चार सगे भाइयों की मौत
- 3. CG News: मैनपाट में पीलिया से पांच मौतें, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
- 4. CG Police Suspend : रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होते ही दो दरोगा सस्पेंड, SSP की सख्त कार्रवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

