Breaking News
:

MP News : बैतूल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया आध्यात्मिक महासम्मेलन में शिरकत, जैविक खेती, 2047 तक विकसित भारत और आदिवासी परम्परा पर दिया जोर

MP News

MP News : बैतूल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले पहुंचीं। उन्होंने यहां ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” विषयक महासम्मेलन में प्रमुख अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके आगमन पर मिलानपुर टोल नाका हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया।


MP News : राज्यपाल और स्थानीय नेताओं ने किया स्वागत

राष्ट्रपति के पहुंचने पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री डी.डी. उइके, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


MP News : कार्यक्रम स्थल पर शानदार स्वागत

हेलीपैड पर स्वागत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचीं। यहां उन्होंने पौधरोपण किया और ब्रह्माकुमारीज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ फोटो सेशन किया। इसके बाद उन्होंने विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच पर राष्ट्रपति को शॉल, स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।


MP News : राष्ट्रपति का महत्वपूर्ण उद्बोधन

अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बैतूल जिले की प्राकृतिक सुंदरता और सतपुड़ा की वादियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज आज भी अपनी पारंपरिक संस्कृति और परंपराओं को सहेजे हुए है। राष्ट्रपति ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने से समाज मजबूत होता है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने पर बल दिया। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील की और कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि बंजर हो रही है। हमें पूर्वजों की जैविक खेती की ओर लौटना चाहिए, ताकि मानव जीवन और पर्यावरण दोनों की रक्षा हो सके।


MP News : कार्यक्रम का समापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राष्ट्रपति के उद्बोधन के बाद राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर के लिए रवाना हो गईं, जहां वे भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us