Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, एफआईआर और सीबीआई करे जांच
Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई है। अधिवक्ता अनूप प्रकाश अवस्थी ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र भेजकर मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करने और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
अर्जी में क्या कहा गया?
अर्जी में कहा गया है कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा है। दान की राशि में अनियमितता की खबरों से देश-विदेश के भक्तों में चिंता बढ़ी है। याचिकाकर्ता का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन तो किया है, लेकिन अब तक कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है, जिससे लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं।
पारदर्शी जांच की मांग
वकील ने किसी व्यक्ति या ट्रस्ट सदस्य पर सीधे आरोप नहीं लगाए हैं। उनका कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। दान की राशि केवल पैसा नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है।
एसआईटी का गठन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तीन सदस्यीय एसआईटी बनाई गई है। इसमें लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी किरण एस और विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं। टीम को 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपनी है। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट ने भी जांच का स्वागत करते हुए कहा है कि सच्चाई सामने आनी चाहिए।
Related Posts
More News:
- 1. FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बनी मेक्सिको, दूसरे लीग मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया
- 2. होर्मुज में भारतीय नाविकों वाले पोत में लगी आग, अलर्ट पर भारतीय नौसेना
- 3. MP News : नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी
- 4. NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला, मुख्य आरोपी की न्यायिक हिरासत बढ़ी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

