GTA 6: इस दिन रिलीज होगी GTA 6, लॉन्च के बाद भी मिलेंगे अपडेट, सीईओ जेलनिक का ऐलान
GTA 6: मुंबई: दुनिया के सबसे मशहूर वीडियो गेम्स में शामिल GTA 6 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रॉकस्टार गेम्स की पैरेंट कंपनी टेक-टू इंटरएक्टिव ने पुष्टि की है कि ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI (GTA 6) 19 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा। लंबे समय से गेम की रिलीज में देरी की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि गेम तय समय पर ही आएगा।

सीईओ क्या बोले
टेक-टू इंटरएक्टिव के सीईओ स्ट्रॉस जेलनिक ने कहा कि GTA 6 कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा लॉन्च साबित हो सकता है। कंपनी को उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 2027 उसके लिए रिकॉर्ड कमाई वाला साल रहेगा और इसमें GTA 6 की बड़ी भूमिका होगी।

गेमिंग इंडस्ट्री की नजर GTA 6 पर
GTA 6 का इंतजार सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि पूरी गेमिंग इंडस्ट्री कर रही है। कई गेम डेवलपर्स अपनी नई गेम्स की रिलीज डेट बदल रहे हैं ताकि उनका सीधा मुकाबला GTA 6 से न हो। विशेषज्ञों का मानना है कि यह गेम लॉन्च होते ही नए रिकॉर्ड बना सकता है।

कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा
रिपोर्ट्स के अनुसार GTA 6 की कीमत 80 डॉलर तक हो सकती है, हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गेम में बेहतर ग्राफिक्स, विशाल ओपन-वर्ल्ड, नई कहानी, एडवांस एआई और लंबा गेमप्ले मिलने की उम्मीद है।

लॉन्च के बाद भी मिलेंगे अपडेट
रॉकस्टार गेम्स GTA 6 के लिए लॉन्च के बाद भी नए कंटेंट और अपडेट जारी करेगा। यही वजह है कि इसे 2026 का सबसे बड़ा गेमिंग लॉन्च माना जा रहा है और दुनियाभर के करोड़ों खिलाड़ी इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

