Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Breaking : परभणी में बड़ा हादसा : हनुमान मंदिर के मंडप की छत गिरी, 5 लोगों की मौत, 30-40 लोग मलबे में दबे
परभणी। महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक भयानक हादसा हो गया। मानवत तालुका के यशवाड़ी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के सभामंडप की छत अचानक ढह गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से 40 भक्त मलबे के नीचे दबे हुए हैं। कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
शनिवार की भीड़ में हुआ हादसा
यशवाड़ी का हनुमान मंदिर पूरे क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध है। शनिवार को यहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है। घटना उसी दौरान हुई जब भक्त दर्शन कर रहे थे। मंडप की छत गिरने से मलबा भक्तों पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना प्रशासन को दी।
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पालक मंत्री मेघना बोर्डिकर पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं और बचाव कार्य की लगातार समीक्षा कर रही हैं।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने इलाके में भीड़ जमा न करने की अपील की है ताकि बचाव कार्य सुचारू रूप से चल सके। मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि छत गिरने के पीछे क्या कारण रहा।
Related Posts
More News:
- 1. UP: बरेली में अस्पताल मालिक पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
- 2. NEP 2020: तीन-भाषा नीति पर दिग्विजय सिंह की आपत्ति, पीएम मोदी को पत्र लिखकर की ये मांग
- 3. CG News: बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, घेराव- पुतला दहन कल, 18 को सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सीनियर नेता
- 4. CG News : कार के दरवाजों में बना रखा था 'नशे का तहखाना', 14.5 किलो गांजा के 2 तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

