Breaking News
:

Nora Fatehi : Google पर छाया नोरा फतेही का जादू : प्रियंका चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़कर बनीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड स्टार

Nora Fatehi

Nora Fatehi : मुंबई। ग्लोबल स्तर पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से चर्चा बटोर रही नोरा फतेही ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में शानदार डांस परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही Google सर्च ट्रेंड्स में नंबर-1 पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।


Nora Fatehi : फीफा स्टेज पर चमकी नोरा

नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप के भव्य उद्घाटन समारोह में अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। उनके गाने और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल कर रहे हैं। इसी प्रदर्शन के बाद से गूगल पर उनकी सर्चेस में भारी उछाल आया है।


Nora Fatehi : प्रियंका, आलिया और दीपिका को पछाड़ा

हाल ही में जारी गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक नोरा फतेही ने न सिर्फ प्रियंका चोपड़ा बल्कि आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी ग्लोबल स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। वह फिलहाल दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री बन गई हैं।


Nora Fatehi : नोरा का इमोशनल पोस्ट

इस बड़ी कामयाबी पर नोरा फतेही इमोशनल हो गईं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने अपने सफर को रोलर-कोस्टर की सवारी बताया। नोरा ने उन तीन संस्कृतियों (भारत, मॉरक्को और कनाडा) का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके जीवन और करियर को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us