Breaking News
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG Weather News : दो दिन तक गरज-चमक और तेज बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
- Rohit banchhor
- 20 Jun, 2026
भीषण गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन मानसून की देरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की आधिकारिक दस्तक भले अभी बाकी हो, लेकिन मौसम ने पहले ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर जारी है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन मानसून की देरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में कहीं न कहीं मेघगर्जन, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। विभाग ने अगले दो दिनों तक कई इलाकों में तेज गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो करपावंड और सामरी में सर्वाधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि बास्तानार में 4 सेंटीमीटर और अंबिकापुर, भनपुरी व बकावंड में 3 सेंटीमीटर बारिश हुई। रायपुर, दुर्ग, कोंडागांव समेत कई क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पंजाब से बिहार तक फैली मौसमी द्रोणिका और विदर्भ से तमिलनाडु तक सक्रिय सिस्टम के कारण प्रदेश में नमी बढ़ी हुई है, जिससे बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।
रायपुर में आज मौसम-
राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Related Posts
More News:
- 1. Sex racket busted in Raigarh: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में
- 2. DRDO की बड़ी सफलता : लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, 1500 किमी तक मारक क्षमता
- 3. Electricity Rates Hike in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से बिजली महंगी, 30-50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी, कमर्शियल यूजर्स को भी झटका
- 4. CG Weather News : मानसून की दस्तक से बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में बारिश-वज्रपात का अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

