Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Bihar News : बक्सर में दर्दनाक हादसा : वीडियो बनाते समय तीन दोस्त नदी में डूबे, मौत
Bihar News : बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के समय उनका चौथा दोस्त मोबाइल पर वीडियो बना रहा था। कुछ ही पलों में मस्ती मातम में बदल गई और तीनों किशोर आंखों के सामने गहरे पानी में समा गए।
Bihar News : वीडियो बनाते समय हुआ हादसा
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सरसती गांव में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ठोरा नदी किनारे चार दोस्त नहाने पहुंचे थे। तीन किशोर नदी में उतरकर खेल रहे थे, जबकि चौथा दोस्त उनका वीडियो बना रहा था। अचानक तीनों गहरे गड्ढे में पहुंच गए और डूबने लगे। चौथे दोस्त ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
Bihar News : मरने वालों की पहचान
मृतकों की पहचान सरसती डेरा निवासी शमर कुमार शर्मा (13), कृष्णा कुमार राम (15) और धर्मवीर कुमार (14) के रूप में हुई है। शमर छठी कक्षा का छात्र था, कृष्णा नौवीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि धर्मवीर भी स्कूल जा रहा था। तीनों के परिवार गरीबी की चपेट में हैं।
Bihar News : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में खोजबीन शुरू की और काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद किए गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Related Posts
More News:
- 1. Monsoon arrives in Kerala: केरलम पहुंचा मानसून, बस्तर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरु, रायपुर में आसमान पर छाये बादल
- 2. North Korea: उत्तर कोरिया पर अमेरिका की सख्ती बढ़ी, कई मेडिकल उपकरणों के निर्यात पर लगाई रोक
- 3. QS University Rankings 2027: दुनिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में नहीं है भारत नाम, IIT दिल्ली फिर बना देश का नंबर-1 इंस्टिट्यूट
- 4. Stock Market June 18: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में रिकवरी, Sensex 254 अंक चढ़ा, Nifty 24168 पर बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

