Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CSBC बिहार कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से परीक्षा, यहाँ डाउनलोड करें हॉल टिकट
CSBC: पटना: बिहार केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने मद्य निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 14 जून 2026 को होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
4,236 पदों पर होगी भर्ती
यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 4,236 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा का आयोजन बिहार के सभी 38 जिलों में किया जाएगा।
17 जून के उम्मीदवारों को 11 जून से मिलेगा एडमिट कार्ड
सीएसबीसी के अनुसार, 17 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 11 जून से सक्रिय किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल सूचना के लिए है और इसे प्रवेश पत्र के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एडमिट कार्ड में जांचें ये जानकारियां
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र जाने से पहले अपने एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो और अन्य व्यक्तिगत विवरणों की जांच अवश्य कर लें।
ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल वैध ई-एडमिट कार्ड के आधार पर ही दिया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar: बिहार में राजस्व सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार: हर पंचायत में तैनात होंगे कंप्यूटर ऑपरेटर, 8054 पदों पर भर्ती की तैयारी
- 2. Ben Stokes: नाइटक्लब की घटना के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन टीम से बाहर, जो रूट के हाथों में इंग्लैंड की कमान, ECB कर रहा जांच
- 3. CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
- 4. UP News : घर का छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन बच्चे घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

