Rubio and Jaishankar: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव पर जयशंकर और रुबियो की बातचीत, भारतीय नाविकों की मौत पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
Rubio and Jaishankar: नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान की खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रधान उप प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने बताया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र की हालिया सुरक्षा स्थिति और समुद्री गतिविधियों पर चर्चा की।
पिगोट के अनुसार, रुबियो ने वाणिज्यिक जहाजों से अमेरिकी बलों के निर्देशों का तत्काल पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जलडमरूमध्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। साथ ही अमेरिका ने ईरानी तेल के कथित अवैध परिवहन और नौसैनिक नाकेबंदी के उल्लंघन को लेकर अपनी सख्त नीति दोहराई।
वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी कार्रवाई पर भारत की गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसैनिक कार्रवाई का कड़ा विरोध दर्ज कराया, जिसमें तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई। जयशंकर ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ इस प्रकार की घातक कार्रवाई को किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। गौरतलब है कि अमेरिका ने बुधवार को एमटी सेटेबेल्लो जहाज को निशाना बनाया था। जहाज पर सवार 24 भारतीय नाविकों में से 21 को बचा लिया गया, जबकि तीन की मौत हो गई। Spoke to US Secretary of State Marco Rubio this evening. I reiterated India’s strong protest at the attacks by the US Navy in the Gulf that killed three Indian mariners. Such lethal actions against commercial shipping are not justified.

