Breaking News
:

बिग ब्रेकिंग: Petrol bomb attack on RSS office in Ranchi: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात,घटना के समय कार्यालय में मौजूद थे 18 प्रचारक

Petrol bomb attack , RSS office in Ranchi,झारखंड

Petrol bomb attack on RSS office in Ranchi: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

Petrol bomb attack on RSS office in Ranchi: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दो अज्ञात हमलावरों ने कार्यालय को निशाना बनाते हुए दो पेट्रोल बम फेंके, हालांकि दोनों बम कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सके। घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।


Petrol bomb attack on RSS office in Ranchi: पुलिस के अनुसार, पूरी वारदात कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच तेज कर दी गई है।


Petrol bomb attack on RSS office in Ranchi: घटना के समय कार्यालय में मौजूद थे 18 प्रचारक


केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता संजय सेठ ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि संघ का कार्यालय उनके लिए मां के समान है। उन्होंने बताया कि रात करीब 12:36 बजे दो युवकों ने कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके। उनके मुताबिक, यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है।


Petrol bomb attack on RSS office in Ranchi: संजय सेठ ने कहा कि घटना के समय कार्यालय में 18 प्रचारक मौजूद थे। यदि आग फैल जाती और परिसर में खड़ी गाड़ियां उसकी चपेट में आ जातीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने प्रशासन से कार्यालय के आसपास पुलिस पिकेट तैनात करने की मांग भी की है।


Petrol bomb attack on RSS office in Ranchi: उन्होंने कहा कि हमलावर एक अन्य वाहन से आए थे और जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे यह सुनियोजित प्रयास प्रतीत होता है। मामले को लेकर उन्होंने डीजीपी और डिप्टी कमिश्नर से बातचीत कर जल्द जांच पूरी करने और सच्चाई सामने लाने की मांग की।


Petrol bomb attack on RSS office in Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी उठाए सवाल


झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि दो लोग कार से आए थे, जबकि उनके साथ कुछ अन्य लोग मोटरसाइकिल पर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह किसी बड़ी घटना की तैयारी का संकेत हो सकता है। मरांडी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन से बातचीत कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।


Petrol bomb attack on RSS office in Ranchi: पुलिस ने गठित की विशेष जांच टीम


रांची के डिप्टी एसपी (सिटी) केवी रमन ने बताया कि घटनास्थल से दो बोतलें बरामद की गई हैं, जिनकी जांच फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) में कराई जा रही है। मामले की जांच के लिए साइबर डीएसपी सहित कई अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान कुछ संदिग्धों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही पूरे घटनाक्रम के खुलासा होने की उम्मीद जताई है।



Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us