Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
IPL 2027 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस बार जल्द शुरू हो सकता टूर्नामेंट, BCCI ने बताई वजह
IPL 2027: मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल 2027 के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड टूर्नामेंट को पहले की तुलना में करीब दो सप्ताह पहले शुरू करने पर विचार कर रहा है। प्रस्ताव के अनुसार, आईपीएल 2027 का आयोजन 10 मार्च से 15 मई के बीच कराया जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों और दर्शकों को मई महीने की भीषण गर्मी से राहत देना है।

गर्मी और मौसम बने बड़ी चिंता
बीसीसीआई को खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि मई के अंतिम दिनों में कई शहरों में तापमान काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा टूर्नामेंट के आखिरी चरण में बारिश और मानसून पूर्व मौसम भी मैचों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बोर्ड चाहता है कि प्रतियोगिता को पहले शुरू कर समय से समाप्त कर दिया जाए।
नया शेड्यूल तैयार करने की तैयारी
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि इस विषय पर आईपीएल संचालन परिषद के साथ चर्चा चल रही है। उन्होंने खेल विकास विभाग को ऐसा कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे टूर्नामेंट 10 मार्च तक शुरू होकर 15 मई तक समाप्त किया जा सके।

मैचों की संख्या नहीं बढ़ेगी
हालांकि, आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। अगले सीजन में भी 74 मैच ही खेले जाएंगे। सैकिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर पहले से काफी व्यस्त है और विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को देखते हुए 94 मैचों तक विस्तार करना अभी संभव नहीं है। BCCI का फिलहाल पूरा ध्यान बेहतर मौसम में टूर्नामेंट आयोजित करने पर है।

Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, आईटी शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर, जानें आज का हाल
- 2. Wednesday Horoscope: बुधवार को इन जातकों पर भगवान गणेश की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल
- 3. PM Modi G7 Summit : G7 समिट के लिए फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, इमैनुएल मैक्रों से करेंगे अहम मुलाकात, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत
- 4. Virat-Anushka: आईपीएल खिताब जीतने के बाद विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

