Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG News : रिसॉर्ट के बाथरूम में मिली युवती की लाश, सुबह होने से पहले गायब हुए साथी, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 18 Jun, 2026
वहीं उसके साथ रिसॉर्ट में ठहरे लोगों का अचानक गायब हो जाना मामले को और भी रहस्यमय बना रहा है।
CG News : राजनांदगांव। जिले के मनगट्टा स्थित विसली वुड रिसॉर्ट में एक 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। भिलाई निवासी मुस्कान तिवारी की मौत के बाद जहां परिवार सदमे में है, वहीं उसके साथ रिसॉर्ट में ठहरे लोगों का अचानक गायब हो जाना मामले को और भी रहस्यमय बना रहा है।
जानकारी के मुताबिक मुस्कान अपने कुछ परिचितों के साथ रिसॉर्ट में रुकी हुई थी। देर रात वह बाथरूम गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। सुबह करीब 8 बजे रिसॉर्ट स्टाफ को उसकी जानकारी मिली, जिसके बाद युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि युवती के साथ रिसॉर्ट में मौजूद अन्य लोग सुबह होने से पहले ही वहां से चले गए। उनके अचानक गायब होने से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है और अब उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। रिसॉर्ट कर्मचारियों, प्रबंधन और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही रिसॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Vishnudev Sai cabinet meeting: सुशासन तिहार खत्म होने से एक दिन विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक, जानें क्या है एजेंडा
- 2. CG Assembly Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13-17 जुलाई तक, अधिसूचना जारी
- 3. CG News: झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल बनाए गए पर्यवेक्षक, 18 जून को मतगणना
- 4. परंपरा और टेक्नोलॉजी का मेल : Book My Pooja कैसे हर परिवार के दरवाज़े तक सही पंडित पहुँचा रहा है
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

