Breaking News
:

Sunrisers New Captain : सनराइजर्स को मिला नया कप्तान, काव्या मारन की फ्रेंचाइजी ने 28 साल के इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा

Sunrisers New Captain

Sunrisers New Captain : नई दिल्ली। काव्या मारन की मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड 2026 के लिए अपना नया कप्तान घोषित कर दिया है। टीम ने इंग्लैंड के 28 वर्षीय स्टार बल्लेबाज जैक क्रॉली को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कप्तानी का पदभार दिया है। यह फैसला टीम के प्रदर्शन को नई ऊंचाई देने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Sunrisers New Captain : हैरी ब्रूक कप्तानी से मुक्त, बल्लेबाजी पर फोकस करेंगे

पिछले सीजन तक टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक के पास थी, लेकिन इस बार ब्रूक को कप्तानी के दबाव से राहत दी गई है। अब वह सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे, ताकि वह अपनी पूरी क्षमता के साथ खुलकर रन बना सकें। जैक क्रॉली पहले से ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं और बतौर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।


Sunrisers New Captain : जैक क्रॉली का द हंड्रेड रिकॉर्ड

28 वर्षीय जैक क्रॉली द हंड्रेड में अब तक 23 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 30.00 की औसत से 540 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले। पिछले सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 40.00 की औसत से 280 रन जड़े थे। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि कप्तानी मिलने के बाद क्रॉली और भी शानदार फॉर्म में नजर आएंगे।


Sunrisers New Captain : काव्या मारन की सनराइजर्स ब्रांडिंग

भारतीय बिजनेसमैन काव्या मारन की सन ग्रुप ने पिछले साल नॉर्दन सुपरचार्जर्स को 1155 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इस फ्रेंचाइजी को सनराइजर्स लीड्स नाम दिया गया है। IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की तर्ज पर ही यह नया नाम रखा गया है।


Sunrisers New Captain : सनराइजर्स लीड्स का स्क्वॉड

टॉम एल्सोप, हैरी ब्रूक, ज़ैक क्रॉली, डैन लॉरेंस, रयान रिकेलटन, एड बर्नार्ड, ब्रायडन कार्स, बेनी हॉवेल, टॉम लॉज़, मिशेल मार्श, लियाम पैटरसन-व्हाइट, अबरार अहमद, नाथन एलिस, मैथ्यू पॉट्स, रीस टोपली।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us