UPSC Vacancy 2026: UPSC ने 538 पदों पर निकाली भर्ती, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में मिलेगा नौकरी का मौका, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई
UPSC Vacancy 2026: नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में 538 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग के ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विज्ञान, इंजीनियरिंग, कानून, शिक्षा, रक्षा, खनन, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रशासनिक क्षेत्रों सहित कई विभागों में की जाएगी।
कई पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती अभियान के तहत जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, ऑपरेशन ऑफिसर, एयर सेफ्टी ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर, बॉटनिस्ट, साइंटिस्ट ‘बी’, असिस्टेंट लीगल एडवाइजर, रिसर्च ऑफिसर, डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (DCIO), केमिस्ट, असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, प्रिंसिपल, लेक्चरर और कंसल्टेंट ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।
आयु सीमा में मिलेगी छूट
आयोग ने विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष तथा दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 10 वर्ष तक की आयु छूट प्रदान की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले UPSC के ORA पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करें। इसके बाद संबंधित विज्ञापन संख्या 06/2026 का चयन कर आवेदन फॉर्म भरें। आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन जमा करें। भविष्य की जरूरतों के लिए आवेदन संख्या और रसीद सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

