Breaking News
:

Box Office Collection: पेद्दी का जलवा जारी, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी की ‘बंदर’ पड़ीं फीकी, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Box Office Collection

Box Office Collection: मुंबई। सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ सिनेमा का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 7.55 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि यह छठे दिन के 9.70 करोड़ रुपये से थोड़ी कम है, लेकिन कुल कलेक्शन अब 187.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में दस्तक देने के बेहद करीब है।


दर्शकों और समीक्षकों का मिला अच्छा रिस्पॉन्स

‘पेद्दी’ को दर्शकों का भरपूर साथ मिल रहा है। फिल्म की कहानी, अभिनय और तकनीकी पहलुओं की खूब सराहना हो रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में इसके 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने की मजबूत संभावना है।


‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई में गिरावट

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रिलीज के छठे दिन फिल्म ने सिर्फ 2.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि पांचवें दिन यह आंकड़ा 3.50 करोड़ रुपये था। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 34.15 करोड़ रुपये तक पहुंचा है।


‘बंदर’ की हालत और खराब

बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। छठे दिन फिल्म ने महज 25 लाख रुपये की कमाई की, जो पांचवें दिन के 40 लाख रुपये से भी कम है। अब तक इसका कुल कलेक्शन सिर्फ 3.40 करोड़ रुपये ही रहा है। फिल्म में सबा आजाद, सपना पब्बी और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार होने के बावजूद दर्शक सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच रहे हैं। साउथ vs बॉलीवुड का मुकाबला ‘पेद्दी’ की सफलता एक बार फिर साबित कर रही है कि दर्शक अच्छी कहानी और बड़े स्क्रीन अनुभव को पसंद कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की नई रिलीज फिल्में फिलहाल दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम नजर आ रही हैं। आने वाले दिनों में ‘पेद्दी’ की कमाई और बढ़ने की उम्मीद है, जबकि अन्य फिल्मों को संघर्ष करना पड़ रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us