Breaking News
:

Kailash Kher visit Ujjain Mahakaleshwar: महाकाल के दरबार में पहुंचे कैलाश खेर, भस्म आरती में हुए शामिल

Kailash Kher visit Ujjain Mahakaleshwar

Kailash Kher visit Ujjain Mahakaleshwar: उज्जैन। गायक कैलाश खेर शुक्रवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे कैलाश खेर ने नंदी हॉल में बैठकर पूरे श्रद्धा भाव से भस्म आरती के दर्शन किए और करीब दो घंटे तक महाकाल की भक्ति में लीन रहे। आरती के बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार नंदी महाराज की पूजा की तथा उनके कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की। इसके पश्चात पुजारी के माध्यम से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर विशेष पूजन किया। मंदिर प्रबंध समिति ने उनका स्वागत और सम्मान भी किया।




मीडिया से बातचीत में कैलाश खेर ने कहा कि महाकाल के दरबार में आने वाला हर श्रद्धालु भगवान की कृपा प्राप्त करता है और उसके जीवन के विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। उन्होंने भस्म आरती को दिव्य अनुभव बताते हुए कहा कि इसके दर्शन होना स्वयं महाकाल की विशेष कृपा का प्रतीक है। कैलाश खेर ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुचारु और व्यवस्थित दर्शन कराना आसान नहीं है, लेकिन महाकाल की नगरी में यह कार्य उत्कृष्ट ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े रहने का भी संदेश दिया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us