Breaking News
:

IIT Baba Abhishek: IIT पासआउट ‘फर्जी बाबा’ लड़कियों का ब्रेनवॉश कर करता था यौन शोषण, ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में बनाया नेटवर्क, पुलिस ने किया गिरफ्तार

IIT Baba Abhishek

IIT Baba Abhishek: मथुरा: मथुरा पुलिस ने एक स्वयंभू धर्मगुरु और IIT रुड़की से पढ़ाई कर चुके अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रवचनों के माध्यम से लोगों, विशेषकर शिक्षित युवतियों, से संपर्क स्थापित करता था। वह आध्यात्मिक मार्गदर्शन और धार्मिक शिक्षाओं के नाम पर युवाओं का विश्वास जीतकर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था।


गंधर्व विवाह के नाम पर शोषण का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर युवतियों को ‘गंधर्व विवाह’ का विश्वास दिलाकर उनके साथ संबंध बनाता था। आरोप है कि वह नशीला पदार्थ मिलाकर प्रसाद या दूध देने के बाद यौन शोषण करता और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था। बाद में इन्हीं सामग्रियों के जरिए कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग की जाती थी।


पीड़िता की शिकायत पर हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ की एक युवती की शिकायत के आधार पर मथुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गोवर्धन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों से कई फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।


आर्थिक शोषण के आरोपों की भी जांच

पुलिस का कहना है कि मामला केवल यौन शोषण तक सीमित नहीं है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपने अनुयायियों और उनके परिवारों से आर्थिक सहायता व धन उगाही करता था। उसके संपर्क में रहने वाले कई युवक-युवतियां उच्च शिक्षित और तकनीकी पृष्ठभूमि से जुड़े बताए जा रहे हैं।


बढ़ाया गया जांच का दायरा

अधिकारियों के अनुसार अब यह पता लगाया जा रहा है कि कितनी युवतियां उसके प्रभाव में आईं और कितने लोग कथित शोषण का शिकार हुए। पुलिस डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और संभावित पीड़ितों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us