Breaking News
:

Superstar Ajit Kumar: तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मां का निधन, इंड्रस्ट्री में शोक की लहर

Superstar Ajit Kumar

Superstar Ajit Kumar: मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के लोकप्रिय अभिनेता अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनका निधन चेन्नई के एक निजी अस्पताल में हुआ, जिसके बाद फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।


मां के अंतिम समय में साथ नहीं थे अभिनेता

बताया जा रहा है कि मोहिनी मणि के अंतिम समय में अजित कुमार उनके साथ मौजूद नहीं थे। उस दौरान अभिनेता किसी यात्रा पर थे। मां के निधन की सूचना मिलने के बाद वह तुरंत वापस लौटने की तैयारी में जुट गए। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के लिए मोहिनी मणि का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया है।


परिवार पर दूसरी बड़ी व्यक्तिगत क्षति

अजित कुमार अपनी मां के बेहद करीब माने जाते थे और अक्सर उनके साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जाते थे। मां के निधन से अभिनेता को गहरा आघात पहुंचा है। इससे पहले दो वर्ष पूर्व उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया था। ऐसे में परिवार के लिए यह एक और बड़ा भावनात्मक झटका माना जा रहा है।


सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई संवेदनाएं

मां के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोगों ने अभिनेता और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की कामना की।


करियर में लगातार सक्रिय हैं अजित

निजी जीवन में इस दुखद घटना के बावजूद अजित कुमार अपने पेशेवर जीवन में लगातार सक्रिय रहे हैं। उनकी हालिया फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। अभिनय के साथ-साथ वह मोटर रेसिंग के भी शौकीन हैं और विभिन्न रेसिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहते हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us