Breaking News
:

Lalu Prasad Yadav: फिर सिंगापुर जाएंगे लालू यादव, विशेष अदालत ने दी अनुमति

Lalu Prasad Yadav

Lalu Prasad Yadav: पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जल्द ही चिकित्सकीय जांच के लिए सिंगापुर रवाना हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, उनकी यात्रा जून के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। इससे पहले दिल्ली की अदालत और रांची की सीबीआई विशेष अदालत ने उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है, जिसके बाद उनका पासपोर्ट भी जारी कर दिया गया।


2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

दिसंबर 2022 में सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू यादव का सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दान की थी। ट्रांसप्लांट के बाद उनकी सेहत में सुधार जरूर हुआ, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें लगातार निगरानी और सावधानी बरतने की सलाह दी थी।


कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं लालू

76 वर्षीय लालू यादव लंबे समय से किडनी समेत कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 50 से अधिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस बार सिंगापुर में उनकी किडनी फंक्शन, क्रिएटिनिन लेवल और अन्य जरूरी मेडिकल जांच की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, लालू यादव 30 मई या जून की शुरुआत में सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us