Breaking News
:

Xiaomi 17T Series लॉन्च, 5x पेरिस्कोप कैमरा, 7000mAh बैटरी से है लैस, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

Xiaomi 17T Series

Xiaomi 17T Series: नई दिल्ली: Xiaomi ने अपनी नई Xiaomi 17T Series को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों डिवाइसेज दमदार बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Leica ट्यून कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि Xiaomi 17T को भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा।




डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं 17T Pro में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। दोनों फोन 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आते हैं। परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Pro मॉडल में फ्लैगशिप Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है। दोनों स्मार्टफोन LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज से लैस हैं।




कैमरा और बैटरी फीचर्स

दोनों फोन्स में Leica ट्यून 50MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 12MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है। Xiaomi 17T Pro में प्रीमियम Light Fusion 950 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। बैटरी की बात करें तो 17T में 6500mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग मिलती है। वहीं Pro मॉडल में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।




कीमत और उपलब्धता

Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत लगभग 83 हजार रुपये रखी गई है, जबकि Xiaomi 17T Pro करीब 1 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us