unnao-expressway-double-decker-bus-accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर एसी बस पलटी, दरोगा और कैदी समेत 6 की मौत
unnao-expressway-double-decker-bus-accident: उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर एसी बस औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 262 के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बिहार पुलिस के एक दरोगा और एक कैदी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
unnao-expressway-double-decker-bus-accident: जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश गहरी नींद में थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस पर से नियंत्रण हट गया। इसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और रेलिंग पर लटक गई।
unnao-expressway-double-decker-bus-accident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री खिड़कियों से बाहर गिरकर एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरे। हादसे में एक यात्री का पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
unnao-expressway-double-decker-bus-accident: मृतकों में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) की पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को पेशी के लिए गुरुग्राम लेकर गई थी और वापस बिहार लौटते समय हादसा हो गया। अन्य मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
unnao-expressway-double-decker-bus-accident: उन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हुई। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

