Create your Account
UP: लखनऊ में बनेगा नया विधानभवन, कंसल्टेंट और आर्किटेक्ट चयन के लिए टेंडर जारी
UP: लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर अब नए विधानभवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब इस परियोजना को लेकर आधिकारिक प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने विधानभवन कॉम्प्लेक्स की डिजाइन और प्लानिंग के लिए कंसल्टेंट और आर्किटेक्ट चयन हेतु टेंडर जारी कर दिया है।
UP: जानकारी के मुताबिक, जिस जमीन पर नया विधानभवन प्रस्तावित है वह करीब 245 एकड़ में फैली हुई है। इसमें 170 एकड़ जमीन नगर निगम और 75 एकड़ जमीन एलडीए की है। यह जमीन पहले सहारा शहर परियोजना के लिए लीज पर दी गई थी, लेकिन शर्तों के उल्लंघन के बाद सरकार ने इसे वापस अपने कब्जे में ले लिया था।
UP: सरकार को लंबे समय से करीब 200 एकड़ जमीन की तलाश थी, जहां विधानसभा के साथ सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास और अन्य सरकारी कार्यालय विकसित किए जा सकें। विशेषज्ञों के अनुसार गोमतीनगर की यह लोकेशन आवागमन और सुविधाओं के लिहाज से बेहद उपयुक्त मानी जा रही है। एलडीए के अनुसार 23 मई से 21 जून तक टेंडर प्रक्रिया चलेगी। कंसल्टेंट चयन के बाद परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट यानी DPR तैयार होगी, जिसके बाद निर्माण लागत और समयसीमा तय की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Suspend : फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का खेल उजागर, प्रधान पाठक सस्पेंड, जांच में खुली बड़ी साजिश
- 2. CG Crime : जंगल में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, शराब पार्टी बनी मौत की वजह, आरोपी गिरफ्तार
- 3. CG News : नहाने के दौरान नदी में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, तीसरा युवक गंभीर
- 4. Delhi: दिल्ली के स्कूलों में एडवांस फीस पर लगा प्रतिबंध, अब हर महीने ही फीस वसूल सकेंगे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

