MP News : अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 62 लाख से अधिक की बीयर जब्त
MP News : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में थाना जावर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत भोपाल-इंदौर हाईवे पर एक लावारिस ट्रक में भारी मात्रा में बीयर बरामद की गई।
MP News : मुखबिर की सूचना पर छापा
मुखबिर की सूचना पर थाना जावर पुलिस की टीम ने हाईवे पर सरहदी से पहले निर्माणाधीन चद्दर शेड के सामने खड़े ट्रक (क्रमांक MP09 HH3137) की जांच की। ट्रक में कुल 1,991 पेटियों में 47,784 पावरकूल ब्रांड की बीयर की कैन बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 23,892 लीटर है। इस शराब की अनुमानित कीमत करीब 62,11,920 रुपये (62 लाख से अधिक) बताई जा रही है।
MP News : ट्रक और शराब दोनों जब्त
पुलिस ने पूरे ट्रक और बरामद शराब को कब्जे में ले लिया है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने कहा कि नशा उन्मूलन, अवैध शराब परिवहन पर रोक और वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
MP News : नशे के खिलाफ सख्ती
सीहोर पुलिस का यह अभियान राज्य स्तर पर नशा मुक्त अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने आगाह किया है कि अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी के पूरे नेटवर्क को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

