Create your Account
MP News : ऑपरेशन ‘प्रहार’ में मिली बड़ी सफलता, लाखों रूपए के 29 पेटी नशीली कफ सिरप जब्त
- Rohit banchhor
- 24 May, 2026
पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे सप्लाई चेन की पड़ताल की जा रही है।
MP News : सीधी। सीधी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप की खेप जब्त की है। ऑपरेशन “प्रहार” के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 29 पेटियों से 3480 शीशियां बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, विंध्य क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई गौरव राजपूत के निर्देश और पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के मार्गदर्शन में की गई। दिव्य प्रकाश त्रिपाठी और उनकी टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सजाहवा-नेबुहा-कठौली मार्ग स्थित पुलिया के पास घेराबंदी की।
तलाशी के दौरान पुलिस को 29 पेटियों में छिपाकर रखी गई 3480 शीशियां नशीली कफ सिरप मिलीं। पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी खेप की बरामदगी के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह माल कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे सप्लाई चेन की पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Indian ship attacked: ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला, यूएई ने जताई कड़ी नाराजगी
- 2. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, जीजा ने सालियों पर चलाई गोली, दो की मौत, आरोपी ने किया सरेण्डर
- 3. Jhansi-Lucknow MEMU Cancelled: लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त, कई के रुट बदले
- 4. India Gold Reserves: सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का सामने आया सच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

