Create your Account
MP Accident : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, 10 साल का भांजा गंभीर
MP Accident : बालाघाट। जिले के रामपायली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कपड़े खरीदने जा रहे दंपती की तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार 10 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार साकड़ी निवासी धनीराम गाड़ेकर अपनी पत्नी अनिता गाड़ेकर और भांजे दिलीप के साथ बाइक से डोंगरमाली कपड़े खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान साकड़ी और सेलवटपार के बीच नाले की पुलिया पर सामने से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग पुलिया से नीचे जा गिरे। हादसे में अनिता गाड़ेकर के सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल धनीराम को वारासिवनी सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।
घटना में घायल 10 वर्षीय दिलीप को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलने पर डायल 112 और रामपायली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : 90 डिग्री के अंधे मोड़ पर पलटा प्याज से भरा ट्रक, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- 2. Raipur News : ट्रक चालकों से लूट और कैंटीन में गुंडागर्दी करने वाले 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, कार-बाइक समेत सामान जब्त
- 3. Suicide attack in Pakistan: पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमला, 15 पुलिसकर्मियों की मौत
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई, समर वेकेशन में वकीलों और पक्षकारों को कोर्ट आने की जरूरत नहीं, फ्यूल बचाने जज-अधिकारी करेंगे कार पूलिंग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

